अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के खुशालकोट गांव में नव विवाहित दंपत्ति संदिग्ध हालत में फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना के वक्त घर पर नवदंपति के अलावा कोई नहीं था।
ताड़ीखेत ब्लाक के खुशालकोट निवासी देवकी देवी ने मंगलवार दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। बच्चों की ये दशा देखकर देवकी रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा। राजस्व पुलिस के मुताबिक दोनो दंपत्ति ने कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। वहां पर नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य लोग मौजद रहे।
मृतक कमल सिंह नेगी बैगलोर मे प्राइवेट नौकरी करता था, और दीपावली की छुट्टी पर घर आया था।
बता दें कि घर पर मां के साथ दोनों रह रहे थे। पिता इंदर सिंह नेगी अपने बडे बेटे के यहा लुधियाना गए हैं। जिस समय यह घटना घटी उस समय मां भी घर में नही थी।

