20260824 160615 COLLAGE scaled पंत विश्वविद्यालय को मिली अत्याधुनिक स्काई लिफ्ट, विद्युत रख-रखाव कार्यों में मिलेगी बड़ी सुविधा

पंत विश्वविद्यालय को मिली अत्याधुनिक स्काई लिफ्ट, विद्युत रख-रखाव कार्यों में मिलेगी बड़ी सुविधा

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर टेक्नोलॉजी ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के विद्युत विभाग को अत्याधुनिक स्काई लिफ्ट (हाइड्रोलिक लैडर वाहन) की सुविधा मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने विद्युत विभाग में स्काई लिफ्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में विद्युत रख-रखाव, ऊंचे खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा उच्च विद्युत तारों के समीप पेड़ों की छंटाई जैसे कार्यों में यह स्काई लिफ्ट बेहद उपयोगी साबित होगी। आधुनिक तकनीक से लैस इस वाहन के उपलब्ध होने से तकनीकी कर्मचारियों को ऊंचाई पर काम करते समय बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

कुलपति ने कहा कि स्काई लिफ्ट की मदद से आपातकालीन विद्युत समस्याओं का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा। इससे विद्युत विभाग की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ-साथ रख-रखाव के कार्य अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, निदेशक निर्माण एवं संयंत्र डॉ. अजीत कुमार, मुख्य महाप्रबंधक फार्म डॉ. आर.पी. सिंह, विद्युत विभाग के उपनिदेशक (विद्युत) डॉ. रवि सक्सेना, फोरमैन (विद्युत), अवर अभियंता, तकनीकी कर्मचारी तथा संबंधित विभागों के सदस्य उपस्थित रहे।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया और इसे विद्युत रख-रखाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *