बैठक लेते एडीएम चैहान

नशे की चेन समाप्त करने को आपसी तालमेल के साथ काम करें अधिकारी: एडीएम

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में संचालित धूम्रपान की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चैहान ने कैम्प कार्यालय मंे नार्को कोआर्डिनेशन समिति की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि नशीली दवाओें एवं नशे की चैन को समाप्त करने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से नियमित चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारिंयों को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त विद्यालयों में 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान की दुकानें संचालित ना हों तथा सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यालय के बाहरी क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करें ताकि असामाजिक प्रकार के लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस, शिक्षा, बाल विकास, एनजीओ संयुक्त रूप से नियमित चैकिंग करे तथा क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जाए।
उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिये कि जनपद मंे जिन मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है शीघ्र सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये है। उन्हांेने कहा प्रतिबंधित औषधियां जो बिक्री की जाती है उनकी भी मानिटरिंग की जाए अनियमितता पाये जाने पर मेडिकल स्टोरांे का लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही अमल में लाई जाए।
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि पाण्डे नवाड में बनने वाले नशा मुक्ति केन्द्र के लिए सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ किसानों द्वारा भांग की खेती की जा रही है जो उचित नही है। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि इस प्रकार के ेिकसानों की सूची पुलिस विभाग को दें ताकि उन किसानों को जागरूक कर इसके नुकसान के बारे में बताया जाए।
इस अवसर पर एसपी सिटी जगदीश चन्द्र,मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सैनी, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मौ0 चंद, असिंस्टेंट कमान्डेट आईटीबीपी आशीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

1610202602 नशे की चेन समाप्त करने को आपसी तालमेल के साथ काम करें अधिकारी: एडीएम Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *