IMG 20260629 WA0029 जसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

जसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

जसपुर। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद, जसपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी पाए गए जो कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरापान से संबंधित सामग्री भी मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार का आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की नियमानुसार जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और जिम्मेदारियों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *