शपथ लेते पदाधिकारी

सुरेश पाठक बने सेवायोजन कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

प्रांतीय सेवायोजन कर्मचारी संगठन का प्रथम वार्षिक चुनाव
हल्द्वानी। शनिवार को नगर सेवायोजन कार्यालय में प्रांतीय सेवायोजन कर्मचारी संगठन का प्रथम वार्षिक चुनाव आयोजित किया गया। सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र पाठक को प्रांतीय अध्यक्ष चुनाव गया। चुनाव के बाद सभी ने पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। चुनाव अधिकारी आरएस ऐरी व सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश जोशी की देखरेख में द्विवर्षीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें सुरेश चंद्र पाठक को प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। आशुतोष चैहान प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरपी तिवारी प्रांतीय महामंत्री चुने गए हैं। जबकि पंकज सनवाल व तुलाराम बडवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। आशा डोभल व पवन कुमार प्रांतीय संगठन मंत्री बने हैं। विकास कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश दुर्गापाल व विशनलाल संयुक्त सचिव जबकि हेमा नेगी सम्प्रेक्षक बनी हैे। इसके अलावा खजान पाठक को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, रवींद्र रावत को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि प्रमोद पाटनी को कुमाऊं का मंडलीय मंत्री व मुकेश रावत को गढ़वाल का मंडलीय मंत्री बनाया गया है। साथ ही हेमा नेगी को प्रांतीय संरक्षक व कुंवर सिंह मेवाड़ को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया है।
निर्विरोध चुने जाने के बाद पांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र पाठक ने कहा कि वे हमेशा से कर्मचारी हित की आवाज उठाते आ रहे हैं। अब प्रांतीय अध्यक्ष का दायित्य मिलने से वे अपने दायित्व को निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सभी पदाधिकारियों ने इस दौरान कर्तव्यनिष्ठा की भी शपथ ली।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *