uou haldwani

यूओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केंद्रों, क्षेत्रीय केंद्रों एवं संबंधित विद्याशाखाओं को प्रवेश तिथि विस्तार की जानकारी अधिक से अधिक शिक्षार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा गया है। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत ऐसे शिक्षार्थी, जिनका अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश लिया जाना है, उन्हें भी समय पर पुनः प्रवेश अथवा अगले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि अध्ययन केंद्र प्रवेश की अंतिम तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और शिक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रह जाए।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित प्रसाद ने दी।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *