प्रशिक्षणार्थी और मौजूद प्रशिक्षणार्थी

महिलाओं को पापड़, अचार और मसाला पाउडर बनाना सिखाया

उत्तराखण्ड ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल स्वरोजगार
खबर शेयर करें

प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया
धारी/हल्द्वानी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) की ओर से धारी ब्लाक के धानाचूली में 31 महिलाओं को पापड़, अचार और मसाला पाउडर बनाना सिखाया गया। सोमवार को दस दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
संस्थान के निदेशक जेपीएस राणा ने बताया कि महिलाओं को एनआरएलएम के तहत पापड़, अचार, जैम, जेली, स्क्वैश और मसाला पाउडर बनाना सिखाया गया। साथ ही सफल उद्यमी से वार्तालाभ कराकर उद्यमिता विकास के गुर भी बताए गए। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, शाखा प्रबन्धक, बैक आॅफ बड़ौदा एवं विकासखण्ड धारी से ब्लाॅक मिशन मैनेजर अनीस अहमद ने प्रशिक्षणार्थियों को निजी व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया व प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान जेएस भण्डारी, भगवती बिष्ट, प्रमोद ढेला, हेम कृष्ण सिंह आदि मौजूद थे।

1610202602 महिलाओं को पापड़, अचार और मसाला पाउडर बनाना सिखाया Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *