24 नवंबर से 3 दिसंबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला
हल्द्वानी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल 10 कमर्शियल स्टॉल आवंटन के लिए शेष हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए मेला पंजीकरण एवं आवंटन समिति द्वारा स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। मेले में अपने उत्पादों और व्यावसायिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने के इच्छुक उद्यमी एवं व्यवसायी 20 नवंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने इच्छुक उद्यमियों एवं व्यवसायियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की है। स्टॉल आवंटन एवं पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8755052509 पर संपर्क किया जा सकता है।

