cm in rudrapur

उत्तराखंड में जल्द लागू होगा आनन्द कारज एक्ट: धामी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल

युवा सिक्ख सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने की कई घोषणाएं
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिल रिजोर्ट पहुॅचकर युवा सिक्ख सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी का अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि 1947 में देश का विभाजन हुआ और विभाजन विभीषिका पर शहीदों को याद करने, उनकों स्मरण करने के लिए पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है, विभाजन विभषिका स्मृति स्थल का निर्माण रूद्रपुर में जल्दी कराया जायेगा। आनन्द कारज एक्ट जो मन्त्रीमण्डल ने निर्णय लिया है, उस आनन्द कारज एक्ट को बहुत जल्दी लागू करेंगे। पांच लाख तक के किसानों के लोन पर स्टाम्प ड्यूटी की छूट पहले की तरह जारी रहेगी। वर्ग चार की जो नियमितीकरण की पोलिसी है, उसको अभी आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहॉ से ट्रेन अमृतसर तक के लिए चले, पुनः रेलमंत्री से आग्रह किया जायेगा और प्रमुख एजेन्डे में शामिल किया जायेगा। धामी द्वारा 100 से भी ज्यादा बार ब्लड डॉनेट करने वाले जगदीश सिंह गोल्डी, दिलजीत सिंह, हरविन्दर सिंह चुघ को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

धामी ने कहा कि तराई को आबाद करने में सिक्ख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। प्रथम गुरू गुरूनानक से लेकर दशमेश गुरूओं के किसी न किसी रूप में चरण पड़े और आशीर्वाद मिला है और उनके आशीर्वाद से यह धरती लगातार ये धरती कृषि के क्षेत्र में, उद्योग के क्षेत्र में, आज विकास के क्षेत्र में पूरे हिन्दुस्तान के अन्दर एक लधु भारत (मिनी इण्डिया) के स्वरूप का संदेश पूरे विश्व में जाता है। धामी ने कहा गुरूनानक जी से लेकर गुरू तेगबहादुर जी तक समस्त गुरूओं ने राष्ट्र को प्रथम रखा और पूरे राष्ट्र और धर्म को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, इसके लिए उन्होंनेे जितनी कुर्बानियां दी वह हम सब भली भांति जानते हैं। इसलिए आज भी हम उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो श्रद्धापूर्वक शहजादों की कुरबानी पर वीर बाल दिवस मनाने का संकल्प लिया था और पूरे देश में वीर बालदिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा कठौर कदम उठाए गए है। उन्हों नकल रोकने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण विरोधी कानून, लैण्ड तथा लव जेहाद, महिला आरक्षण पर काम किया है और जल्द ही प्रदेश में यूनिर्फाम सिविल कोड लागू किया जायेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश बलदेव सिंह ओलख, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, अरविन्द पाण्डे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन गुरविन्दर सिंह चण्डोक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहित उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग सरदार इकबाल सिंह, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, कमल जिन्दल, सहित विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के अलावा जनसमूह उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *