पत्रकार वार्ता करते पदाधिकारी

19 से गणेश महोत्सव का आगाज, 23 को लगेगा रक्तदान शिविर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल विविध संस्कृति
खबर शेयर करें

भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों की रहेगी धूम
हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल पड़ाव के तत्वावधान में आयोजित होने गणेश महोत्सव को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारी ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा वअध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता डीके में ने बताया विगत 17 वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ 19 सितंबर से 25 सितंबर तक कृष्णा मैरिज गार्डन मंगलपडाव में गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय एवं बाहरी कलाकारों के साथ ही स्थानीय बच्चों के द्वारा मनमोहक धार्मिक व संस्कृति प्रस्तुति दी जाएगी।
मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू व लाला जायसवाल ने बताया कार्यक्रम के दौरान 23 सितम्बर विशाल रक्तदान शिविर लगाया जायेगा जिसमे करीब 200 लोग रक्तदान करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रयोगिता, डांडिया डांस, खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

पत्रकार वार्ता में संरक्षक रूपेंद्र नागर, सुभाष मोंगा, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, पवन जोशी, अमित अश्वनी, अनिल अग्रवाल, शिव कपूर, हिमान्शु मिश्रा, सुनील कुमार गुप्ता, कमल राजपाल, सन्नी कपूर, चन्द्रशेखर दानी, अशोक सिंधी समेत तमाम पदाधिकारी थे।

1610202602 19 से गणेश महोत्सव का आगाज, 23 को लगेगा रक्तदान शिविर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *