kumaon jansandesh

अब दीपावली अवकाश 31 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को भी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। सरकार ने चौबीस घंटे के भीतर दीपावली अवकाश की तिथि में फिर संशोधन कर दिया है। अब दीपावली पर्व के अवसर पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वुधवार को एक और आदेश जारी किया, जिसमें एक नवंबर को भी अवकाश घोषित किया गया है।गत दिवस 29 अक्टूबर को जारी शासनादेश के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित अवकाश 31 अक्टूबर, (गुरुवार) के साथ 1 नवम्बर (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।उक्त के कम में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य के अन्तर्गत स्थित बैंक / कोषागार/उप कोषागार में भी 31 अक्टूबर (गुरुवार) के साथ 1 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) को भी अवकाश घोषित किया गया है।

26032025 अब दीपावली अवकाश 31 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को भी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *