dgp abhinav kumar सवा साल में भर लिए जाएंगे उत्तराखंड पुलिस विभाग के रिक्त पद: डीजीपी

सवा साल में भर लिए जाएंगे उत्तराखंड पुलिस विभाग के रिक्त पद: डीजीपी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। बुधवार को पहली बार कुमाऊं क्षेत्र में आए डीजीपी अभिनव कुमार ने नैनीताल के नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी कुमार ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध, पुलिस की चुनौतियों और कार्यभार को देखते हुए थानों एवं चौकियों में तैनाती के नए मानक तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सवा साल में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से लोगों के साथ मारपीट के मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस को कार्य करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यदि विभाग की ओर से कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई जरूर करेंगे।

कुमाऊं में तीन दिवसीय दौरे पर डीजीपी अभिनव कुमार बुधवार शाम को नैनीताल पहुंचे। रात करीब 7ः45 बजे वह नयना देवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि तैनाती के बाद वह पहली बार कुमाऊं दौरे पर आ हैं। तीन दिवसीय दौरे में वह कुमाऊं में अपराध समीक्षा के साथ वेलफेयर कार्यों का जायजा लेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से कुमाऊं क्षेत्र की एक अलग पहचान है जिसके तहत वह पुलिस की व्यवस्थाओं और चुनौतियों को जानने का प्रयास करेंगे। विभाग में पुलिस की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28 हजार स्वीकृत पदों में से वर्तमान में 24 हजार पदों पर ही तैनाती है। वर्तमान में ढाई हजार पदों पर दरोगा और फायरमैन की भर्ती की जा रही हैं, जल्द ही कांस्टेबल की भर्ती भी शुरू की जाएगी।

इस मौके पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र रावत, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी हरबंश सिंह, सीओ सुमित पांडेय, कोतवाल, हरपाल सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

1610202602 सवा साल में भर लिए जाएंगे उत्तराखंड पुलिस विभाग के रिक्त पद: डीजीपी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *