निरीक्षण करते कमिश्नर हयांकी

रुद्रपुर में भी बनाए जा रहे मंडुवे के बिस्किट, कमिश्नर ने कहा, विभिन्न आकार में बनाएं बिस्किट

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर स्वरोजगार

सीडीओ को दिए बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार की ओर से काशीपुर बाईपास रोड स्थित ग्रोथ सेन्टर में भी अब मंडुवे से बने बिस्किट तैयार किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी ये बिस्किट लोगों को भी काफी पसंद आ रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मंडुवे के बिस्किट तैयार कर रही हैं।
मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान आयुक्त कुमाऊं मण्डल अरविन्द सिंह ह्यांकी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मंडुआ से निर्मित बिस्कुट, हैण्डी क्राफ्ट तथा विभिन्न वस्तुओं का गहनता से अवलोकन करते हुये प्रसन्नता व्यक्त की और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं की ओर से उत्पादित वस्तुओं से आय के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाआंे से कहा कि बिस्किटों को विभिन्न तरह के आकार में बनाया जाये ताकि लोगों को अधिक से अधिक पसन्द आये।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना को निर्देश दिये कि मंडुआ बिस्किट के साथ अन्य वस्तुओं का उत्पादन करते हुये बाजार उपलब्ध कराया जाय ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *