deepak rawat in dsb campus

Nainital news: डीएसबी कैंपस में जंतु विज्ञान विभाग की अब हाइटेक लैबोरेट्री

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

प्रदेशभर के शोधार्थी छात्रों के भी आएगी काम
नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी केंपस के जंतु विज्ञान विभाग की बेहद आधुनिक जंतु विज्ञान लैबोरेट्री का शुभारंभ किया।

 

गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी केंपस परिसर में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बनाई गई आधुनिक जंतु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया इस दौरान आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने कहा कि जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बेहद आधुनिक प्रयोगशाला बनाई गई है और यह प्रयोगशाला न सिर्फ इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के काम आएगी, बल्कि पूरे प्रदेश के जंतु विज्ञान के शोधार्थी छात्रों के लिए यह बेहद लाभकारी होगी। आयुक्त कुमाऊं ने लेबोरेट्री का निरीक्षण करते हुए कहा आधुनिक तरीके से बनाई गई यह लैबोरेट्री छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

इस दौरान वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, वाइस चांसलर, शोबन सिंह जीना अल्मोड़ा प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, हैड आफ जूलॉजी डिपार्टमेंट, प्रो एचसीएस बिष्ट, निदेशक डीएसबी केंपस कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल प्रो नीता बौरा शर्मा, डॉ दीपक मेलकानी व कैम्पस अध्यापक सहित शोधार्थी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

1610202602 Nainital news: डीएसबी कैंपस में जंतु विज्ञान विभाग की अब हाइटेक लैबोरेट्री Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *