IMG 20260923 WA0040 scaled हुनर से रोजगार की ओर बढ़ीं सूर्यजाला की 90 महिलाएं

हुनर से रोजगार की ओर बढ़ीं सूर्यजाला की 90 महिलाएं

उत्तराखण्ड ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

सूर्यजाला में 90 महिलाओं का LEDP प्रशिक्षण संपन्न, आर्टिजन कार्ड एवं प्रमाण-पत्र पाकर महिलाओं में उत्साह, स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

काठगोदाम। NABARD के सहयोग से महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति द्वारा सूर्यजाला में आयोजित LEDP Embroidery Appliqué Work प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को जय गोल्ज्यू बैंक्वेट हॉल, काठगोदाम में समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 90 महिलाओं को Artisan Card एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

समारोह में NABARD के DDM मुकेश बेलवाल, बैंक प्रतिनिधि, सहकारिता विभाग से रुचि शुक्ला, DIC प्रतिनिधि, महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति की अध्यक्ष सयमा हुसैन सहित प्रशिक्षणार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सहकारिता विभाग, बैंक एवं DIC की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रुचि शुक्ला ने सहकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में बताया, जबकि बैंक प्रतिनिधि ने बैंकिंग सुविधाओं और स्वरोजगार के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को Artisan Card से मिलने वाले लाभों के साथ-साथ मेलों एवं प्रदर्शनियों में अपने उत्पादों की बिक्री के अवसरों के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने साड़ी, सूट, कुशन कवर सहित विभिन्न उत्पादों पर Embroidery Appliqué Work का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर के आधार पर स्वरोजगार से जोड़ना और आय के नए अवसर उपलब्ध कराना रहा।

Artisan Card एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़कर महिलाएं अपने उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन पर भी ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समापन समारोह के दौरान PMIC की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *