uou haldwani

यूओयू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक बढ़ी

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

शिक्षार्थियों को अगले सेमेस्टर अथवा वर्ष में प्रवेश लेने का मिला अतिरिक्त अवसर

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 कर दी है। अब इच्छुक शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केन्द्रों एवं संबंधित विद्याशाखाओं को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षार्थियों को प्रवेश की विस्तारित अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराएं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।

विश्वविद्यालय की ओर से विशेष रूप से अध्ययन केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश लेने के लिए सूचित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि कोई भी शिक्षार्थी समय पर अपना पुनः प्रवेश सुनिश्चित करने से वंचित न रहे।

यूओयू प्रशासन ने शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन शिक्षार्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना प्रवेश नहीं करा पाए थे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *