1 चुप नहीं रहना, आवाज उठाना जरूरी, सैंट मैरी स्कूल में बाल सुरक्षा और पॉक्सो पर जागरूकता अभियान

चुप नहीं रहना, आवाज उठाना जरूरी, सैंट मैरी स्कूल में बाल सुरक्षा और पॉक्सो पर जागरूकता अभियान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एजुकेशन/कोचिंग जीवन मंत्र ताजा खबर
खबर शेयर करें

बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, बाल अधिकार और हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
रुद्रपुर।सैंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और यौन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक एवं सजग करना रहा।

2 1 चुप नहीं रहना, आवाज उठाना जरूरी, सैंट मैरी स्कूल में बाल सुरक्षा और पॉक्सो पर जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम’’, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों को अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान ’’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’’ के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। बताया गया कि 1098 एक निःशुल्क 24×7 हेल्पलाइन है, जिस पर कोई भी बच्चा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक ’’सिस्टर सगाया मैरी’’ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अभियान के दौरान बच्चों ने बाल सुरक्षा और अपने अधिकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझा तथा सुरक्षित वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूकता दिखाई।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *