हल्द्वानी। कांग्रेस नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ लाखन सिंह नेगी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्या से मिलकर एक ज्ञापन राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। ज्ञापन में दोनों नेताओं नें भीमताल विधानसभा की महत्वपूर्ण समस्याओं के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में उनका कहना है कि जल जीवन मिशन के नाम पर पूरी भीमताल विधानसभा के अन्तर्गत अधिकांश पेयजल की योजनाओं मे करोड़ांे का भ्रष्टाचार हुआ हैं। सभी योजनाये अनियमितताओं की भेट चढ़ चुकी हैं।
लगातार सरकार को शासन प्रशासन को धरना, ज्ञापनांे के माध्यम से चेता रहे हैं, परन्तु उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचारियांे पर कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं।
उन्होंने क्षेत्र की दूसरी समस्या उठाते हुए कहा है कि भीमताल विधानसभा के अन्तर्गत लगभग 11 वर्षाे से धारी – ब्लॉक के देवनगर – पलड़ा ग्राम सभा मे प्रस्तावित भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना जिससे दर्जनों ग्राम सभायें व हजारों ग्रामीण जो वर्षाे से भारी पेयजल संकट से परेशान हैं, उनकी परेशानी दूर हो सकती हैं, परन्तु पूर्ववर्ती सरकार मे प्रस्तावित भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना राजनैतिक विद्वेष के कारण शासन में लंबित है।
लाखन सिंह नेगी व मनोज शर्मा नें ज्ञापन के माध्यम से राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अनुरोध किया कि ये योजनाएं जनता के लिए काफी फायदेमंद हैं। उत्तराखंड सरकार इन मंे कार्यवाही मंे विफल हैं , इसलिये उक्त दोनों बिन्दुओं मे तत्काल कार्यवाही के लिए इन बिन्दुओं को राज्य सभा मंे उठाकर भारत सरकार तक पहुंचों, और तत्काल कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित करवाएं। इस दौरान पूर्व प्रधान दिनेश बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बिष्ट, कांग्रेस जिला सचिव पुष्कर सिंह बिष्ट, मोहित कुमार आदि रहे।

