हल्द्वानी । राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और क्षमता संवर्धन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान राज्य महिला आयोग ने महिला पुलिस कर्मियों एवं विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर तैयार करने की योजना की जानकारी दी, जिससे प्रदेशभर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पन्त को राज्य महिला आयोग द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. पन्त ने इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति कार्य कर रहे सभी लोगों का सम्मान बताते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन लोहनी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

