IMG 20260709 WA0034 scaled भीमताल की ग्रामीण सड़कों और किसानों की समस्याएं उठाई 

भीमताल की ग्रामीण सड़कों और किसानों की समस्याएं उठाई 

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंडी समिति सचिव को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। भीमताल विधानसभा की ग्रामीण सड़कों, पुलियों और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को हल्द्वानी मंडी समिति के सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा कृषि प्रधान क्षेत्र है, लेकिन किसान आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं।

मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्य और लिंक मोटरमार्गों के साथ-साथ गांवों के भीतर की सड़कें और पैदल मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है, जबकि जनप्रतिनिधियों के विकास संबंधी दावे धरातल पर दिखाई नहीं देते।

ज्ञापन में उन्होंने मंडी समिति से किसानों के क्षेत्रों की सड़कों, पुलियों और पैदल मार्गों की मरम्मत कराने, मंडी की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को समय-समय पर निशुल्क खाद, बीज और आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा मंडी परिसर में किसानों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने की भी अपील की।

इस दौरान सूरज दानी, भैरव तिवारी और धीरज दानी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *