प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा
हल्द्वानी। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई सड़कें यातायात के लिए अब भी सुचारू नहीं हो पाई हैं। हालांकि प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा हुआ है। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार नैनीताल जिले में दो राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग और 24 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। कई मार्ग सायं तक खुलने की संभावना है। प्रांतीय खंड नैनीताल के अन्तर्गत आने वाला काठगोदाम-सिमिलयाबैंकड राज्य मार्ग बुधवार शाम तक खुलने की संभावना है। जबकि रामनगर-भंडारपानी-तल्लीसेठी 12 अगस्त तक खुलने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतर बंद ग्रामीण मार्गो के भी आज सायं तक सुचारू होने की उम्मीद है।
