सीएम पुष्कर धामी

पर्वतीय महापरिषद ने लखनऊ में किया सीएम धामी का स्वागत

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

धामी ने महापरिषद के कार्यो की सराहना की
देहरादून/लखनऊ। आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रवासी प्रदेशवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ाामी ने कहा कि पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य, धार्मिक पौराणिक सामाजिक रीति रिवाजों को जीवन्तता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखण्ड के विकास में भी सहयोगी बनने की अपेक्षा की। साथ ही अपनी जन्म भूमि से जुड़ाव रखने की अपील की।

1610202602 पर्वतीय महापरिषद ने लखनऊ में किया सीएम धामी का स्वागत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *