उत्पादों को देखतीं राज्यपाल

आजीविका समूहों के उत्पादों से होगा राजभवन में अतिथियों का सत्कार

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर समाज स्वरोजगार हथकरघा हस्तशिल्प हुनर

राज्यपाल बेबीरानी ने स्वरोजगारी महिलाओं से वार्ता कर की हौसला अफजाई
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
रानीखेत/अल्मोड़ा। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना समूह की महिलाओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों से अब राजभवन में आने वाले अतिथियों का स्वागत सत्कार होगा। इससे जहां एक ओर बाहर से आने वाले मेहमान स्थानीय उत्पादों से रुबरू होंगे, वहीं महिला समूहों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने अल्मोड़ा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को आजीविका समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों को राजभवन में भिजवाने के लिए कहा है।

उत्पादों को देखतीं राज्यपाल
उत्पादों को देखतीं राज्यपाल

रानीखेत भ्रमण पर आयीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का बुधवार को आर्मी हैलीपैड मजखाली (रानीखेत) में जनप्रतिनिधियों व जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। रानीखेत भ्रमण के दौरान राज्यपाल रानीखेत स्थित केआरसी वूलन रिहेबिलीटेशन सेन्टर पहुॅची। वहां पर उन्होंने वूलन सेन्टर में वीर नारियों द्वारा बनाये गये वूलन उत्पादो का अवलोकन किया। वीर नारियों द्वारा बनाये गये शाॅल, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर को देखकर उन्होंने काफी प्रंशसा की और कहा कि वीर नारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह जीवन्त उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने कार्य करने वाली महिलाओं से वार्तालाप की और उनके कार्य को सराहा।
इसके बाद राज्यपाल वन विश्राम गृह रानीखेत पहुॅची। वन विश्राम गृह में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना समूह की महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा लगाये स्टाल का अवलोकन किया। स्टाॅल में महिला समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों की उन्होंने खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के इस तरह के कार्य को देखकर उन्हें लगता है कि महिलायें स्वरोजगार के क्षेत्र में क्रान्ति ला रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, हथरघा, बागवानी आदि क्षेत्र में उत्तराखण्ड की महिलाओं के कार्यों के लिये जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है। राज्यपाल ने आजीविका समूह द्वारा बनाये उत्पादों को उन्होंने राजभवन में अतिथियों के सत्कार के लिये भेजने के लिये जिलाधिकारी को कहा। इस दौरान समूह द्वारा बनाया गया केक काटा।
इस अवसर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में चल रहे महिला समूहों व उनके कार्यों से अवगत कराते हुये कहा कि महिला समूह द्वारा जनपद में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर रानीखेत के विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। विभिन्न मांगो पर ज्ञापन सौपा जिस पर राज्यपाल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, केआरसी सेन्टर के ब्रिगेडियर आईएस समवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट््ट, एडीसी राज्यपाल मुदित सूद, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, प्रभागीय वनाधिकारी माहतिम यादव, संयुक्त मजिस्टेªट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, सीओ बीर सिंह, ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत, कैण्ट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, महामंत्री प्रेम शर्मा, परियोजना प्रबन्धक आजीविका कैलाश भट्ट, सहायक प्रबन्धक राजेश मठपाल, प्रदीप गुसाईं, राजेन्द्र जायसवाल, दीपक करगेती अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *