IMG 20261013 WA0027 अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला: मंत्री कैड़ा

अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला: मंत्री कैड़ा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, एसआईआर को लेकर विपक्ष पर लगाया भ्रामक प्रचार का आरोप

भीमताल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए इसे उत्तराखंड के गौरव, स्वाभिमान और जनभावनाओं पर हमला बताया। भीमताल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री कैड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। ऐसे राष्ट्रसेवक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि अजीत डोभाल की पहचान किसी राजनीतिक पद से नहीं, बल्कि उनकी दशकों की राष्ट्रसेवा, अदम्य साहस और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण से है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले उत्तराखंड के सपूत का अपमान प्रदेश की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा करने वाले लोगों के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।

एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री कैड़ा ने एसआईआर के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने विपक्ष के बयानों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित बताया। कैड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखलाहट में राज्य के विकास कार्यों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के बीच तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए, न कि झूठ और डर की राजनीति करनी चाहिए।

युवाओं को रोजगार और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, औद्योगिक विकास, रोजगार के नए अवसरों के सृजन और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से विपक्ष के बयानों और कथित दुष्प्रचार से प्रभावित न होने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों और सरकार की जनहितकारी नीतियों पर भरोसा बनाए रखेगी।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *