kumaon jansandesh

नदी में डूबने से 12वीं के दो छात्रों की मौत

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत विकासखंड के नौगांव क्षेत्र में शुक्रवार को घिंघारी गांव के दो किशोर, करन बोहरा और योगेश बोहरा, कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों छात्र राजकीय इंटर कॉलेज कुनलाखेत में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे और शनिवार को उनका बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला था। लेकिन इसके एक दिन पहले ही यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करन और योगेश दोपहर के समय नदी में नहाने उतरे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और नदी की तेज धारा में बहते हुए भंवर में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और एसडीआरएफ को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। करन और योगेश दोनों पढ़ाई में अच्छे और व्यवहार में मिलनसार थे। उनके शिक्षक और साथी छात्र उन्हें मेहनती और अनुशासित छात्र के रूप में जानते थे। परिणाम से ठीक पहले हुए इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिजनों बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे दुख में डुबो दिया है।

1610202602 नदी में डूबने से 12वीं के दो छात्रों की मौत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *