marrige pic

पंडित जी ने महिला यजमानों को पढ़ा दिये प्यार के मंत्र, अब हंगामा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल समाज

हल्द्वानी महिला सेल में मामले आने के बाद लोग हैरत में पड़े
हल्द्वानी। धर्म-कर्म और वेद मंत्रों का पाठ पढ़ाने गये पंडित जी ने महिला यजमानों को प्रेम के ऐसे मंत्र पढ़ा दिये कि महिला यजमान उनकी दीवानी हो गई। अब उनकी भगवान से ज्यादा पंडित जी में आस्था हो गई है। लेकिन पंडित जी के हाव भाव और बदली दिनचर्या से हैरत में पड़ी पत्नियों ने जब निगरानी करनी शुरू की तो धार्मिक अनुष्ठान करने वाले पंडित जी के महिला यजमानों को प्रेम मंत्र से अपना मुरीद बनाने की पोल खुली। अब मामला हल्द्वानी के महिला सेल में पहुंचा तो लोग हैरत में पड़ गए हैं।

हल्द्वानी में दो अलग-अलग स्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पूजा पाठ करने वाले दो पंडितों को महिला यजमानों से प्यार हो गया। घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया। महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला सेल पहुंचा मामला पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। बीती शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की। अजब-गजब मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार महिला सेल में इस प्रकार के दो मामले पहुंचे हुए हैं। पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में घरों में पूजा करने वाले दो पुजारियों ने यजमान महिलाओं से ही प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिए थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पुजारियों की महिला यजमानों से काफी समय तक फोन और व्हाट्सएप पर लंबी बातें व चैटिंग चलती रहीं। फोन के जरिए ही दोनों की पत्नियों को इस प्रेम प्रसंग का पता चल पाया। घर से निकलना हो गया। मुश्किल इस मामले में एक पुजारी की पत्नी का कहना है कि पति के प्रेम प्रसंग के चलते उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक पुजारी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है, जबकि दूसरे ने इनकार कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *