mosam ऑरेंज अलर्ट: नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट पर

ऑरेंज अलर्ट: नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट पर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मार्गों पर मलबा या पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण विभाग (PWD) को संवेदनशील मोटर मार्गों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनें और गैंग कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे और अपने मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखेंगे। साथ ही तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति की सूचना तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।

आपदा नियंत्रण कक्ष संपर्क नंबर:

फोन: 05942-231178 / 231179 / 231181

मोबाइल: 8272080884

टोल फ्री: 1077

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *