images उत्तराखंड: 800 प्रवक्ताओं की होगी भर्ती, सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगी बस की सुविधा

उत्तराखंड: 800 प्रवक्ताओं की होगी भर्ती, सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगी बस की सुविधा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

शिक्षा बंद रावत का ऐलान, बंद नहीं होगा कोई भी सरकारी स्कूल, भरे जाएंगे प्राइमरी स्कूलों के रिक्त पद
हल्द्वानी। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों और शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में एक भी सरकारी विद्यालय बंद नहीं होगा, चाहे वहां केवल एक ही छात्र क्यों न पढ़ता हो। साथ ही जल्द 800 प्रवक्ताओं की भर्ती और प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही है।
अल्मोड़ा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के किसी भी सरकारी विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में केवल एक छात्र भी अध्ययनरत है, तब भी वहां विद्यालय का संचालन जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने 42 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। उन्होंने सभी शिक्षकों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इसके बाद शिक्षा मंत्री भवाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही प्रवक्ताओं के 800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है, ताकि डीएलएड प्रशिक्षुओं को जल्द नियुक्ति दी जा सके।

डॉ. रावत ने यह भी बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक स्मार्ट क्लास लैब बनाई जाएगी और इंटर कॉलेज तथा प्राथमिक विद्यालय के लिए एक साझा हॉल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, हल्द्वानी के रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार वाहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा विद्यालय में फर्नीचर और कंप्यूटर की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया गया। इसी दौरान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी करने की मांग रखी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

 

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *