IMG 20240830 WA0400 नैनीताल का नन्दा देवी महोत्सव ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित

नैनीताल का नन्दा देवी महोत्सव ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल।श्री नन्दा देवी महोत्सव को ए श्रेणी राजकीय मेला से संबंधित निदेशक संस्कृति द्वारा जारी पत्र के बाद आज राम सेवक सभा द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ेंबेटी ने बढ़ाया मान, हल्द्वानी की सुमेधा पंत बनीं उद्योग विभाग में सहायक निदेशक

इस दौरान सभा भवन में विधायक सरिता आर्या का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि यह निर्णय लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल में 28 का नहीं आज से 20 रुपये में बनेगा पर्चा

विधायक सरिता आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि विधायक सरिता आर्या के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी यह मांग पूरी हो पाई है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के 26 वर्षीय अमन चन्द्रा बने सहायक निदेशक कारखाना

इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रो ललित तिवारी, मोहित लाल साह, राजेन्द्र लाल साह, हरीश सिंह राणा, विक्रम साह, आनन्द बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, राजीव बिष्ट, अवनीश उपाध्याय, मोनिका साह, नवीन पांडे, जगदीश तिवारी, जस्सी राम आदि उपस्थित रहे।

26032025 नैनीताल का नन्दा देवी महोत्सव ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *