base hospital सरकारी अस्पताल में 28 का नहीं आज से 20 रुपये में बनेगा पर्चा

सरकारी अस्पताल में 28 का नहीं आज से 20 रुपये में बनेगा पर्चा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल हेल्थ
खबर शेयर करें

नैनीताल। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पर्ची शुल्क/यूजर चार्ज की दरें संशोधित कर दी गई हैं। सरकार अस्पताल में अब तक ओपीडी का पर्चा 28 रुपये में बनता था, जो आज से अब 20 रुपये में बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े: सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीज से मिलने के लिए दिखाना होगा पास

राज्य के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला, उप जिला चिकित्सालयों के प्रदान की जाने वाली सेवाओं हेतु शुल्क/यूजर चार्जेज की दरों में संशोधन किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरीश पंत ने बताया कि नवीन संशोधित शुल्क के तहत वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के लिए पर्ची शुल्क 28 रुपये था जिसे अब 20 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह अस्पताल में भर्ती करने का शुल्क 144 से घटाकर 50 रुपये कर दिया गया है। सामान्य वार्ड में तीन दिन बाद 57 रुपये का शुल्क लिया जाता था जिसे अब 25 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने पर मरीज को 430 की जगह 300 रुपये का ही शुल्क देना होगा। वहीं एंबुलेंस की दरों में भी कमी की गई है। पांच किसी दायरे तक दो सौ रुपये शुल्क जबकि पांच किमी से अधिक दूरी होने पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर की दरें निर्धारित की गई हैं।

यह भी पढ़े: बेटी ने बढ़ाया मान, हल्द्वानी की सुमेधा पंत बनीं उद्योग विभाग में सहायक निदेशक

1610202602 सरकारी अस्पताल में 28 का नहीं आज से 20 रुपये में बनेगा पर्चा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *