मंचासीन पूर्व जीएम पांडेय एवं अन्य

महिलाओं-युवतियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल स्वरोजगार
खबर शेयर करें

सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं की दी जानकारी
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
रामनगर। जिला उद्योग केन्द्र के पूर्व महाप्रबंधक योगेश चंद्र पांडेय ने कहा कि स्वरोजगार के तमाम क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें घर से शुरू कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। ऐपण, सिलाई और हैंड इम्ब्रायइडरी के क्षेत्र में महिलाएं व युवतियां काम कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
उन्होंने यह विचार शनिवार को रामनगर में आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता विकास एवं जागरूकता गोष्ठी के दौरान व्यक्त किए। कहा कि वर्तमान में सभी को नौकरी मिलना संभव नहीं है। खाली बैठने से अच्छा है कि अपनी रुचि के अनुसार स्वरोजगार का क्षेत्र चुना जाए और सरकार की ओर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अपने कौशल को निखारा जाए जिससे कि अच्छे उत्पाद बनाने के साथ ही उद्यमिता विकास के गुर भी विकसित हो सकें।
इस अवसर पर उन्होंने सरकार की ओर से संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर बलविंदर कौर, दुष्यंत, कमला राणा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व युवतियां
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व युवतियां
1610202602 महिलाओं-युवतियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *