महिलाओं ने गौरा-महेश का पूजन कर झोड़ा गायन भी किया
हल्द्वानी। लोकपर्व सातूं-आठूं धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने गौरा-महेश का पूजन कर झोड़ा गायन भी किया।
कुमाऊंनी संस्कृति का लोकपर्व सातूं-आठूं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचेश्वर मंदिर से मां गौरा को नम आंखो से विदाई दी गई। सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से झोड़ा गायन किया और प्रसाद बांटा। इधर कमलुवागांजा गौड़ स्थित रिवर वैली कालोनी में भी महिलाओं ने बड़ी संख्या में गौरा महेश्वर की पूजा अर्चना कर सातों-आठों पर्व मनाया गया। यहां झोड़ा चांचरी गायन भी हुआ।
