नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
हल्द्वानी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में 13 दिवसीय जूट उत्पाद बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 13 दिवसीय प्रशिक्षण में 24 महिलाओं को जूट उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। महिलाओं का चयन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत गठित समूहों से किया गया है।
शुक्रवार को निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त उपाध्याय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जूट उत्पादों की बाजार में काफी मांग है।
इस अवसर पर बीओबी के क्षेत्रीय प्रमुख समीर ओझा, लीड बैंक मैनेजर केआर आर्य, नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर आईपी पंत, बड़ौदा आरसेटी के निदेशक प्रदीप सिंह यर्सो ने भी महिलाओं को गंभीरता से प्रशिक्षण पूरा करने और स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उत्पाद तैयार करने के बाद उसे बाजार में बेचने और ब्रांडिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी जानकारी दी।
लीड बैंक अधिकारी ने अन्य बैंको के माघ्यम से भी महिलाओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात की। इस अवसर पर प्राथमिक क्षेत्र इंचार्ज बैंक ऑफ बड़ौदाए संजय सुयालए काडिनेटर हेम कृष्ण बिष्टए एनयूएलएम से अर्चना उपस्थित थी।

