www.kumaonjansandesh.com

आखिर सरना की जिला पंचायत सीट सुर्खियों में क्यों, बेहद रोचक हो सकता है इस सीट पर मुकाबला

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें
ad 1 आखिर सरना की जिला पंचायत सीट सुर्खियों में क्यों, बेहद रोचक हो सकता है इस सीट पर मुकाबला
ad

जिला पंचायत की सभी 27 सीटों के लिए 201 नामांकन पत्र बिके
कुमाऊं जनसंदेश डेस्क
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। पंचायत चुनाव लड़ने के सम्भावित दावेदार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। नैनीताल जिले की जिला पंचायत सदस्य की 27 सीटों के लिए 201 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसके अलावा सबसे अधिक नामांकन पत्र धारी ब्लाॅेक की सरना जिला पंचायत सीट के लिए खरीदे गए हैं। इस सीट के लिए सबसे अधिक 16 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। यह सीट अनारक्षित रखी गई है। इस तरह यहां काफी रोचक चुनावी मुकाबला होने के आसार हैंै। हालांकि शुक्रवार से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू होगी और 24 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा होेंगे। 25 से 27 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 सितंबर को नाम वापसी की तिथि रखी गई है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की चुनावी संग्राम में किसी सीट से कितने प्रत्याशी मैदान में चुनावी जंग लड़ने उतरेंगे। बता दें कि पहले चरण का मतदान पांच अक्टूबर, दूसरे चरण का 11 और तीसरे चरण का मतदान 21 अक्टूबर को होगा। जबकि मतगणना 21 अक्टूबर को होगी।

यह देखें जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र बिक्री की सूची

यह देखें जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र बिक्री की सूची
यह देखें जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र बिक्री की सूची
1610202602 आखिर सरना की जिला पंचायत सीट सुर्खियों में क्यों, बेहद रोचक हो सकता है इस सीट पर मुकाबला Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *