almora me hadsa 1 अल्मोड़ा बस हादसा: सीएम ने दिये पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ को निलंबित करने के निर्देश

अल्मोड़ा बस हादसा: सीएम ने दिये पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ को निलंबित करने के निर्देश

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्चुला,अल्मोड़ा मे हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु आयुक्त कुमाऊँ मंडल को निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।

शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।

15 से अधिक यात्रियों की मौत
आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

बस में सवार थे 35 से ज्यादा यात्री
बस 42 सीटर थी। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, ैक्त्थ् की टीम को भी रवाना किया है।

1610202602 अल्मोड़ा बस हादसा: सीएम ने दिये पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ को निलंबित करने के निर्देश Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *