24HLD1 विनोद मेहरा बने भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी

विनोद मेहरा बने भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने नैनीताल जिले के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग में सह संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि विनोद मेहरा को संगठन में मीडिया संपर्क की प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मीडिया क्षेत्र में कार्य करने का लंबा अनुभव है। विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने मीडिया समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। उनके अनुभव का लाभ संगठन को लगातार मिलता रहा है।

जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भी विनोद मेहरा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं, नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक विनोद मेहरा ने नई जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उनकी नियुक्ति पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

 

1610202602 विनोद मेहरा बने भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *