IMG 20261105 WA0005 लालकुआं दुग्ध संघ ने पूरे उत्तराखंड में लहराया परचम, प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ बनने का मिला सम्मान

लालकुआं दुग्ध संघ ने पूरे उत्तराखंड में लहराया परचम, प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ बनने का मिला सम्मान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अध्यक्ष मुकेश बोरा को किया सम्मानित, वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल की बड़ी उपलब्धि

लालकुआं। दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। बेहतर प्रबंधन, दुग्ध उपार्जन और उल्लेखनीय प्रदर्शन के दम पर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से लालकुआं सहित पूरे नैनीताल जनपद का गौरव बढ़ा है।

उत्तराखंड सहकारी डेरी फेडरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में वित्तीय वर्ष 2025-26 की दुग्ध उपार्जन संबंधी गतिविधियों के आंकड़ों के आधार पर लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयन किया गया है।

शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री ने संघ की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता बताया।

इस उपलब्धि को संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में किए गए प्रयासों, बेहतर प्रबंधन और दुग्ध उत्पादकों के सामूहिक योगदान का परिणाम माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों की मेहनत, दुग्ध समितियों की सक्रियता और सहकारी व्यवस्था के बेहतर संचालन से लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उल्लेखनीय है कि पुरस्कार का प्रमाण-पत्र उत्तराखंड सहकारी डेरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा, महाप्रबंधक आरएम तिवारी एवं उप महाप्रबंधक पीएस नागपाल के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।

1610202602 लालकुआं दुग्ध संघ ने पूरे उत्तराखंड में लहराया परचम, प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ बनने का मिला सम्मान Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *