हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के कौस्तुभ भट्ट ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून में किया गया।
प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कौस्तुभ हल्द्वानी स्थित आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र हैं। कौस्तुभ इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

