logo1734519311160 पंतनगर : कल राज्यपाल करेंगे 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन

पंतनगर : कल राज्यपाल करेंगे 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हाल में आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने बताया कि समारोह में उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

कुलपति ने बताया कि 120वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों और युवाओं के लिए नवीन कृषि तकनीकों, अनुसंधान उपलब्धियों तथा कृषि आधारित नवाचारों को जानने-समझने का महत्वपूर्ण मंच होगा। मेले में कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीन तकनीकों और उपलब्धियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

वन-वे रहेगी यातायात व्यवस्था

निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि 3 से 6 अक्टूबर तक किसान मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। विभिन्न मार्गों से आने वाले छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि फूलबाग एवं नगला गेट से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक प्रवेश एवं निकास द्वार पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा समेटी एवं हरेला गार्डन गेट पर भी यातायात संचालन के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *