पत्रकार वार्ता करते कमेटी पदाधिकारी

हल्द्वानी में कल निकलेगी भव्य श्रीराम बारात, हजारों भक्त होंगे शामिल

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
हल्द्वानी। नगर में रविवार को भव्य श्रीराम बारात निकलेगी। तमाम धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा पाँच हजार से अधि राम भक्त राम बारात में शामिल रहेंगे।
आयोजक प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी मंगल पड़ाव के संरक्षक रुपेन्द्र नागर व कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।
बताया कि 15 अक्टूबर को भगवान श्री राम की भव्य बारात लटूरिया आश्रम बरेली रोड से दोपहर 2 बजे से निकाली जायेगी जिसमें हरिद्वार से 50 संतों की टोली, माँ कालिका का भव्य स्वरूप, हनुमानजी के 11 अलग-अलग रूवरूप और विश्व हिन्दू परिसद की झांकी, पंजाब बैंड जयपुर की शहनाई मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा।
अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने शनिवार को अयोध्या से सन्दीप सिन्धी की ओर से भेजी गई मेहंदी को हजारों महिलाओं द्वारा लगाया जायेगा। साहू ने बताया राधा कृष्ण मन्दिर को अयोध्यापुरी की भव्यता के साथ सजाया जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से श्रीराम बारात में शामिल होने का आहृवान किया है।
पत्रकार वार्ता में संरक्षक सुभाष मोंगा, महामंत्री पदम् पाल, सुशील गुप्ता, शिव कपूर, अमित आशवानी, नन्द किशोर जायसवाल, मुरली मुलानी, हिमांशु मिश्रा, सूरज लम्बा, प्रदीप कक्कड़, अनिल अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सन्नी कपूर समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

1610202602 हल्द्वानी में कल निकलेगी भव्य श्रीराम बारात, हजारों भक्त होंगे शामिल Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *