dm rayal संशोधित: नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

संशोधित: नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल, भवाली और भीमताल में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

डोला विसर्जन कार्यक्रम के चलते डीएम ने घोषित किया एक दिवसीय अवकाश, आदेश का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

नैनीताल। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा एवं मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम के साथ होगा। इसके अलावा परगना नैनीताल के भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर तीनों नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

प्रशासन की ओर से नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 23 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि संबंधित आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। महोत्सव के समापन और डोला विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से यातायात, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *