IMG 20260824 WA0040 डॉ. एस.के. गोस्वामी ने संभाला ऊधम सिंह नगर के नए सीएमओ का पदभार

डॉ. एस.के. गोस्वामी ने संभाला ऊधम सिंह नगर के नए सीएमओ का पदभार

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिकता, अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश

रुद्रपुर। डॉ. एस.के. गोस्वामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे चम्पावत जनपद में तैनात थे। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. गोस्वामी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है।

सोमवार को कार्यालय सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने सभी को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करें, ताकि किसी भी लाभार्थी को विभागीय कार्यप्रणाली के कारण किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नए सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में जवाबदेही, संवेदनशीलता और बेहतर समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *