IMG 20260812 WA0046 पदमपुरी, गुनियालेख और पलड़ा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पदमपुरी, गुनियालेख और पलड़ा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार, गुनियालेख बाजार और पलड़ा बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि धारी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ये तीनों बाजार ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां आसपास के ग्रामीण दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने के साथ-साथ बैंक, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रही है। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान नहीं करा पाने का उन्हें स्वयं भी अफसोस है। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होने से स्थानीय लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और बाजार में आने वाले अन्य लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मांग की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मनोज शर्मा से शौचालय निर्माण के लिए स्थान की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस पर मनोज शर्मा ने बताया कि तीनों बाजारों में निर्माण के लिए जगह उपलब्ध है। इसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मामले में तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही तीनों बाजारों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *