cropped logo1 10 जुलाई को नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, डीएम ने जारी किए आदेश

10 जुलाई को नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, डीएम ने जारी किए आदेश

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने जनपद नैनीताल के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई (शुक्रवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी शैक्षणिक संस्थान या आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा आदेश की अवहेलना की गई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्य बिंदु:

10 जुलाई को नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट लागू।

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद।

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश।

भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते लिया गया निर्णय।

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *