IMG 20260630 WA0019 39 वर्षों की सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में सम्मान समारोह आयोजित

39 वर्षों की सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में सम्मान समारोह आयोजित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यांत्रिक अनुभाग के अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी के 39 वर्षों की लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दुग्ध संघ परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ संस्था को अपनी सेवाएं दीं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ दुग्ध संघ को वर्षों तक मिलता रहा। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान संस्था के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हरिश्चंद्र अवस्थी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सेवानिवृत्त परिवार की ओर से नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी एवं भास्कर अवस्थी भी समारोह में मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *