dm rayal जरुरी खबर : नैनीताल में आदमखोर की दहशत से दुग्ध संग्रह केन्द्रों में दूध पहुंचाने का समय बदला

जरुरी खबर : नैनीताल में आदमखोर की दहशत से दुग्ध संग्रह केन्द्रों में दूध पहुंचाने का समय बदला

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

 

नैनीताल। पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीव की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनज़र अहम निर्णय लिया है। तहसील धारी एवं रामगढ़ क्षेत्र के दुग्ध संग्रह केन्द्रों पर दूध पहुंचाने का समय अब प्रातः 6 से 7 बजे के स्थान पर प्रातः 7 से 8 बजे निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों द्वारा दुग्ध संग्रह केन्द्रों तक दूध पहुंचाने के दौरान जान-माल की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक दुग्ध संघ लालकुआं को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तन की सूचना सभी संबंधित दुग्ध समितियों, संग्रह केन्द्र प्रभारियों एवं दुग्ध उत्पादकों को लिखित व मौखिक दोनों माध्यमों से तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन, वन विभाग एवं दुग्ध समितियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी तथा महाप्रबंधक दुग्ध संघ लालकुआं को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करना होगा।

1610202602 जरुरी खबर : नैनीताल में आदमखोर की दहशत से दुग्ध संग्रह केन्द्रों में दूध पहुंचाने का समय बदला Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *