1000655777 1 अब जंगली सुअर बने हिंसक, दो नेपाली मजदूरों को किया घायल

अब जंगली सुअर बने हिंसक, दो नेपाली मजदूरों को किया घायल

उत्तराखण्ड ताजा खबर बागेश्वर
खबर शेयर करें

बागेश्वर। कांडा क्षेत्र में सडक़ निर्माण कार्य कर रहे दो नेपाली मजदूरों पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कांडा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से एक गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। जबकि दूसरे का उपचार कांडा में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडा सिंकुन मोटर मार्ग धपोलासेरा में कार्य कर रहे 18 वर्षीय तिलक बहादुर सावंत पुत्र पहल सिंह सावंत कार्य स्थल से 300 मीटर दूर कुछ सामान लाने को हुए हुए थे। तभी अचानक झाडिय़ों में छुपे जंगली सुअर ने उनके पीठ और जांग में गंभीर रूप से हमला कर दिया। घायल के हल्ला करने के बाद आस पास के ग्रामीणों ने शोर करते हुए सुअर को भगाया। सुअर वहां से ऊपर पहाड़ी की ओर भगा। ऊपर दूसरी सडक़ विजयपुर टू सनीउडिय़ार मोटर मार्ग के दाणूथल में कार्य कर रहे 22 वर्षीय सुरेश बोरा पुत्र गुलाब बोरा पर हमला कर दिया। जहां घायल के साथियों ने सुअर को मौके से भगाया गया।

दोनों घायल मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं, जो इन दिनों क्षेत्र में सडक़ निर्माण के कार्य में लगे हंै। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेंजर प्रदीप जोशी, वन दरोगा अमित कार्की, वन रक्षक अशोक गोस्वामी मौके पर पहुंचे। रेंजर जोशी ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही दोनों घायलों को विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद मुआवजा दिया जाएगा। विभाग ने बताया कि जंगली जानवरों के बचाव के लिए विभाग लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है।

 

1610202602 अब जंगली सुअर बने हिंसक, दो नेपाली मजदूरों को किया घायल Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *