bjp prachar kumaon jansandesh गजराज का जुवानी वार ‘‘ सभी वार्डो में पूरा प्रचार कर लें कांग्रेस प्रत्याशी, वही बहुत’’

गजराज का जुवानी वार ‘‘ सभी वार्डो में पूरा प्रचार कर लें कांग्रेस प्रत्याशी, वही बहुत’’

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल राजनीति
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मतदान की तिथि जितना नजदीक आ रही है भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से उतनी ही बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिनों दिन उनकी नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क का उनका दायरा बढ़ता जा रहा है। भाजपा मेयर प्रत्याशी ने शनिवार को व्यापारिक संगठन, छात्र संगठन, सामाजिक संगठन, स्वयं सहायता समूह, बार एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, सेवानिवृत कर्मचारी संगठन, पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका समर्थन लिया।

साथ ही उन्होंने पालम सिटी, जीतपुर नेगी वार्ड 56, गैस गोदाम चौराहा वार्ड 45, घूंघट बैंक्वेट हॉल बरेली रोड, निलियम कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी वार्ड 54 में छह स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र का कोई भी वार्ड जनहित के विकास कार्यों से अछूता नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को चुनाव प्रचार में छू भी पाएं यही गनीमत है। वही भाजपा प्रत्याशी ने युवा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए हल्द्वानी महाविद्यालय के समस्त पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका भरपूर समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान उनको मिल रहा अपार समर्थन भाजपा की नई विजय गाथा लिखने जा रही है। क्षेत्रवासियों ने उनको भरोसा दिलाया है कि जो अब तक के चुनावों में नहीं हुआ ऐसा विजय का आंकड़ा वो छूने जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, साकेत अग्रवाल, महेश शर्मा, मोहन पाठक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला, सौरभ बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, गौरव कोरंगा, कुलदीप कुल्याल, नीरज मेहरा, जगदीश बिष्ट, दीपक सनवाल, वीरेंद्र बिष्ट, चंद्रप्रकाश तिवारी, कपिल व्यास, अलका जीना, अमित चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1610202602 गजराज का जुवानी वार ‘‘ सभी वार्डो में पूरा प्रचार कर लें कांग्रेस प्रत्याशी, वही बहुत’’ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *