भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही है कांग्रेस
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विपक्षी दल कांग्रेस इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही है।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर पहुंचे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बॉबी पंवार बागनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच, पुलिस ने उनको शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि बॉबी पंवार बागेश्वर में प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले थे। इसमें पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी से बागेश्वर उप चुनाव में माहौल गरमा गया है।
