नैनीताल। श्री राम सेवक सभा भवन में रविवार को शिव का पार्थिव पूजन किया गया जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी ने शिव पूजन संपन्न कराया। शिव पूजन के साथ जलाभिषेक किया गया जिसमें शिव को बेलपत्र के साथ विभिन्न पदार्थो से पूजन अर्पित किया गया।
यजमान के रूप में विजय साह, रमा साह, ललित साह, बबीता साह, संतोष साह, हेमा साह, संजय साह, मीनू साह, बिमल साह, भारती साह सपरिवार शामिल हुए। आज शुभ दिन होने के कारण शिव पूजन पार्थिव पूजा संपन्न हुआ। महादेव के पूजन के साथ रुद्री पूजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्व में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गई । उक्त अनुष्ठान श्री राम सेवक सभा के वार्षिक कैलेंडर के अंतर्गत पूर्ण हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चैधरी, विमल साह, गिरीश चंद्र जोशी, प्रो ललित तिवारी, हरीश सिंह राणा, घनश्याम साह, दीपक साह,कुंदन नेगी, रानी साह, मीनू बुदलाकोटी, हिमांशु पांडे, दीपा पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
